हिमाचल: कोविड काल में रखे 1850 स्वास्थ्य कर्मियों की नौकरियों पर लटकी तलवार

--Advertisement--

शिमला, 04 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में रखे आउटसोर्स कर्मियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान अस्पतालों में 1850 स्वास्थ्य कर्मी रखे गए थे जिनकी समय अवधि 30 जून को खत्म हो चुकी है।

हालांकि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोविड काल में रखे गए आउटसोर्स कर्मियों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर आश्वस्त भी किया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक अनुबंध बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार की अधिसूचना नहीं हुई। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने सचिवालय पहुंचे इन स्वास्थ्य कर्मियों को आज भी निराशा ही हाथ लगी। क्योंकि मुख्यमंत्री अपने स्वास्थ्य कारणों से प्रदेश के बाहर है।

ऐसे में उनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री वापस नहीं लौटते वह सेवाएं देने को तैयार है। लेकिन सरकार तीन-तीन माह बाद अनुबंध बढ़ा रही है, ये सही नही है। सरकार उनके लिए कोई ठोस नीति बनाए ताकि उनके ऊपर लटक रही बेरोजगारी की तलवार हमेशा के लिए हट सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में NCB की बड़ी कार्रवाई, 592 एकड़ जमीन से नष्ट की भांग की अवैध खेती

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत...

बेटे ने मां पर दरांती से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहू को भी दी जान से मारने की धमकी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र...

बद्दी दीपिका हत्याकांड: आरोपी महिला शिमला रेफर, 16 अक्टूबर को फिर होगी पेशी

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 8 वर्षीय दीपिका हत्याकांड...