हिमाचल के स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी कर भर्ती करने के निर्देश दे दिए हैं।

सीधी भर्ती के अलावा बैचवाइज भी शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में भर्तियां की जाएंगी। शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशकों को जारी पत्र में बैचवाइज भर्तियों के लिए जिला उपनिदेशकों को आदेश देने को कहा है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को सीधी भर्ती करने के लिए संपर्क करने को कहा है। चार हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में की थी।

बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भर्तियों को मंजूरी दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में 2640 और उच्च शिक्षा निदेशालय में 1360 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से शारीरिक शिक्षक  और

कला शिक्षक की भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित युवाओं ने राहत की सांस ली है। इन शिक्षकों की श्रेणियों के पद काफी समय से नहीं भरे गए हैं।

प्रारंभिक शिक्षा में यह पद भरे जाएंगे

श्रेणी                                भरे जाने वाले पद

शारीरिक शिक्षक                870

कला शिक्षक                     820

जेबीटी                             810

टीजीटी नॉन मेडिकल         87

शास्त्री                             53

कुल                                2640

उच्च शिक्षा में यह पद भरे जाएंगे     

श्रेणी                                भरे जाने वाले पद

असिस्टेंट प्रोफेसर                561

आचार्य संस्कृत                    16

जेएलए                                100

तबलावादक                        100

जेओए लाइब्रेरी                    235

स्कूल प्रवक्ता                      214

डीपीई                                74

योग शिक्षक                        60

कुल                                 1360    

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...