हिमाचल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उपमन्यु निलंबित, मंत्रालय ने बैठाई जांच

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) अंबेश उपमन्यु को निलंबित कर दिया है। उपमन्यु पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। डाक मंत्रालय ने उपमन्यु को निलंबित करते हुए मामले पर जांच बैठा दी है।

हरियाणा के सीपीएमजी एसएफएच रिजवी को हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रिजवी को बिना किसी अतिरिक्त पारिश्रमिक के तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इस संबंध में डाक विभाग के सहायक महानिदेशक राजपाल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। उपमुन्य हिमाचल प्रदेश से पहले गुजरात और उत्तरप्रदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके निलंबन का कारण किस राज्य का मामला है, इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

राज्य विभाग के अधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। नई दिल्ली स्थित डाक निदेशालय ने अंबेश उपमन्यु को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। उपमन्यु पर हुई इस कार्रवाई से राज्य डाक विभाग में हडकंप मच गया है।

डाक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर हरियाणा के सीपीएमजी का नाम अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के संदर्भ में दर्ज हो चुका है।राज्य में डाक विभाग के मुखिया के निलंबित होने की खबर से विभाग में विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का दौर जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

करवाचौथ 29 अक्टूबर को, शाम 5:38 से पूजा का शुभ मुहूर्त; रात 8:17 बजे दिखेगा चांद

करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा,...

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए...

कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त

कांगड़ा जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का भंडाफोड़...