हिमाचल की महिला पुलिस कर्मी ने चलाई बुजुर्ग की ट्राली, कमाकर दिए 1100 रुपये, हर तारीफ हो रही बधाई

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

लंबी ड्यूटी करने के बाद हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी रहती है। लेकिन, मंडी बस हादसे के दौरान सराहनीय कार्य करने के लिए चर्चा में रही हिमाचल पुलिस की कांस्टेबल बिंदु ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।

शिमला में तैनात बिंदु रविवार को ड्यूटी करने के बाद रिज मैदान पर पहुंची। यहां पर उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को देखा जो ट्राली में पर्यटकों के बच्चों को घुमाकर कुछ पैसे कमाने का प्रयास कर रहा था। बुजुर्ग को ट्राली चलाते देख कांस्टेबल बिंदु ने बुजुर्ग की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।

महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग से ट्राली ले ली। बुजुर्ग व्यक्ति को कहा कि वह बैठकर आराम करें। उन्होंने खुद इस ट्राली को चलाया।

बिंदु ने पर्यटकों के बच्चों को ट्राली में रखा और काफी देर तक उन्हें घुमाया। पर्यटकों ने बिंदु से पूछा कि क्या वह ट्राली ही चलाती हैं। उन्होंने बताया कि वह केवल मदद कर रही हैं।

पर्यटकों ने भी उनके इस काम की सराहना की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। ट्राली से 1100 रुपये की कमाई हुई जो बुजुर्ग को दी।

शिमला पुलिस को भी इस बात का पता चला तो न केवल महिला कांस्टेबल को बधाई दी बल्कि ड्यूटी से हटकर किए कार्य की सराहना के लिए अपने फेसबुक पेज पर इस बात को साझा भी किया।

कुछ माह पहले मंडी में हुए एक बस हादसे के दौरान भी बिंदु ने घायलों की मदद की थी। उस दौरान डीजीपी ने उन्हें सम्मानित किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...