हिमाचल की महिला का झारखंड में यौन उत्पीड़न, खूंटी के एसडीएम पुलिस हिरासत में

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

खूंटी के सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट (SDM) सैय्यद रियाज अहमद पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम को हिरासत में ले उनसे पूछताछ कर रही है.

दर्ज केस के मुताबिक, मामला 2 जुलाई का है जब एसडीओ ने एक महिला को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी. इसके बाद मामले में महिला ने खूंटी महिला थाने में मामला दर्ज कराया, जिस आधार पर कार्रवाई की गई है.

खूंटी के एसपी अमन कुमार के मुताबिक, एसडीएम के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला खूंटी महिला थाने में दर्ज हुआ है. फिलहाल, एसडीएम को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

यह मामला 2 जुलाई का है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता का बयान खूंटी के सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता हिमाचल प्रदेश की है और वह एकेडमिक टूर पर झारखंड आई थी. महिला ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने शराब पिलाकर यौन उत्पीड़न किया है.

दर्ज कराए गए मामले के मुताबिक, यह वारदात 2 जुलाई को हुई है. पीड़ित महिला ने बयान दिया है कि वह डीसी कार्यालय में ट्रेनिंग के लिए आई थी.

इसी दौरान रात में एसडीएम ने पार्टी के बहाने महिला को बुलाया था. वहां एसडीएम ने महिला के साथ अश्लील बातें कीं और छेड़छाड़ का प्रयास किया. इसके बाद किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई. एसडीएम 2009 बैच के आईएएस है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...