हिमाचल कबड्डी संघ की चेतावनी, अजय ठाकुर ने एक हफ्ते में माफी नहीं मांगी तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश में कबड्डी को लेेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश कबड्डी संघ ने रविवार को सोलन में बैठक का आयोजन किया।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि कबड्डी की टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर की ओर से प्रदेश कबड्डी संघ पर लगाए आरोपों पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। यदि वह एक सप्ताह के भीतर ऐसा नहीं करते तो संघ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कबड्डी संघ इस मामले को लेकर डीजीपी से भी मिलेगा। अजय ठाकुर कबड्डी संघ पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करें। एक अच्छे खिलाड़ी को इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता।

प्रदेश कबड्डी टीम के चयन पर अजय ठाकुर की ओर से आरोप लगाने के बाद उन्होंने एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने चयन में पारदर्शिता को लेकर रविवार को संघ की आयोजित बैठक में अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कबड्डी टीम की चयन कमेटी में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं व कमेटी द्वारा पारदर्शिता से चयन के सभी कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नेशनल के लिए चयनित टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। चयन समिति ने अच्छा काम किया है। कुछ राजनीतिक लोग कबड्डी एसोसिएशन पर कब्जा करना चाहते हैं।

क्या है मामला

बीते दिनों भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने नेशनल टीम के चयन पर कई सवाल खड़े किए हैं। वहीं टीमों से पैसे की उगाही करने पर भी अंगुली उठाई है। अजय ठाकुर ने इस वर्ष हिमाचल प्रदेश की टीम की तरफ से खेलने के लिए भी मना कर दिया है। वह प्रदेश कबड्डी टीम के कैप्टन भी थे। अजय ठाकुर का कहना है कि यह उनकी निजी लड़ाई नहीं है। वह प्रदेश के ऐसे तमाम प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के लिए लड़ रहे हैं जिनका चयन प्रदेश कबड्डी टीम में नहीं किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...