हाईकोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर और जजमेंट राइटर जैसे पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए भी मौका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्यून, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, जज राइटर/पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर कुल 18 वैकेंसी है.

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट https://hphighcourt.nic.in/ पर जाकर करना है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी को शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी है.

नोटिफिकेशन के अनुसार जजमेंट राइटर/पर्सनल असिस्टेंट की 5 वैकेंसी है. जबकि स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन की एक-एक, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की दो और प्यून की नौ वैकेंसी है.

शैक्षणिक योग्यता

जजमेंट राइटर/पर्सनल असिस्टेंट – ग्रेजुएशन की डिग्री और स्टेनोग्राफर, जजमेंट राइटर, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर या स्टेनो टाइपिस्ट के रूप में किसी ऑर्गनाइजेशन में काम करने का आठ साल का अनुभ. स्टेनोग्राफी स्पीड अंग्रेजी में 110 शब्द प्रति मिनट. टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 55 शब्द प्रति मिनट.

स्टेनोग्राफर – ग्रेजुएशन के साथ स्टेनो टाइपिस्ट या जजमेंट राइटर या स्टेनोग्राफर के रूप में तीन साल का अनुभव. अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट. अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 50 शब्द प्रति मिनट.

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर– ग्रेजुएशन की डिग्री और स्टेनो टाइपिस्ट के रूप में तीन साल का अनुभव. अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी स्पीड 90 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 45 शब्द प्रति मिनट.

असिस्टेंट लाइब्रेरियन– लाइब्रेरी साइंस में मास्टर्स की डिग्री या लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री के साथ लाइब्रेरी अटेंडेंट के रूप में तीन साल का अनुभव. प्यून- हाईस्कूल पास होना चाहिए.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...