हरनोटा ज्वाली से 10 वर्षीय बच्चे के साथ सैर करने गई लक्ष्मी लापता, परिजनों ने लगाई ढूंढने की गुहार

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पँचायत हरनोटा के वार्ड न० 4 के गाँब भटोली की एक माँ व उसका बेटा बीती शाम से लापता है। जिसे ढूंढने के लिए परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार उक्त गांव के विपिन कुमार पुत्र जसवन्त सिंह ने पुलिस में लिखित निवेदन किया है कि बीती शाम उसकी करीब 33 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी 10 वर्षीय बेटे सैमुयल (सैम) को साथ लेकर घर से सैर करने निकली थी जो रात को बापिस घर नहीं आई। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता न लगा।

डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह राठौर के बोल

वहीं जब इस बारे डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह राठौर से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त गांव की एक महिला व उसके बेटे के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंची है। जिस पर पुलिस ने नजदीकी पुलिस स्टेशनों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही लापता हुई महिला व उसके बेटे का पता लगेगा परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...