हमीरपुर, सोलन और कांगड़ा में महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि देने पर रहेगी रोक, बाकि 9 जिलों में जारी रहेगी योजना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के तीन जिलों की महिलाओं को इस बार भी 1500 रुपए की सम्मान राशि के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हमीरपुर, सोलन और कांगड़ा में इस योजना पर रोक रहेगी। यहां तक कि महिलाएं इस सम्मान राशि को लेने के लिए नए फार्म भी नहीं भर पाएंगी।

उपचुनाव के लिए लगी आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इन जिलों में महिलाओं को यह राशि दी जाएगी। हालांकि शेष 9 जिलों में उक्त योजना जारी रहेगी। यानि कि शिमला, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चम्बा व सिरमौर जिला की महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जाएगी।

इन जिलों में योजना के तहत नए फॉर्म भी लिए जाएंगे और जो महिलाएं पात्र पाई जाएंगी, उन्हें प्रति माह 1500 रुपए के हिसाब से तीन महीने की राशि जारी की जाएगी। गौर हो कि प्रदेश की महिलाएं बीते कई महीनों से इसका इंतजार कर रही हैं।

लोकसभा चुनाव के चलते बीते मार्च महीने में लगी आचार संहिता के कारण महिलाओं को यह सम्मान राशि नहीं मिल पाई। चुनाव आयोग की ओर से नई योजना होने के कारण इसमें रोक लगाई गई थी। इस दौरान प्रदेश में फॉर्म भी नहीं लिए गए थे।

हालांकि आचार संहिता हटने के बाद विभाग ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अब उपचुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण राज्य के तीन जिलों में यह योजना लटक गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीश गर्ग के बोल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीश गर्ग ने बताया कि तीन जिलों को छोड़कर बाकि शेष जिलों में यह योजना जारी रहेगी। इन 3 जिलों में योजना पर रोक रहेगी। हालांकि शेष जिलों में महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में फिर बादल फटा, किन्नौर के चोलिंग में हाईवे पर मलबे का अंबार; यातायात बहाल

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...