हमीरपुर: राष्ट्रपति को गैलेंटरी अवार्ड वापस करेंगे कांगू के पूर्व सैनिक रिखी राम, जानिए क्या है वजह?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जिला के तहत विधानसभा क्षेत्र नादौन के कांगू क्षेत्र के गांव धौई दा पंगा निवासी पूर्व सैनिक रिखी राम धीमान पुत्र स्वर्गीय अनंत राम ने राष्ट्रपति को अपना गैलेंटरी अवार्ड वापस करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि पूरी उम्र सेना में देश सेवा करने के बाद जब से घर आए हैं तो कुछ लोग उन्हें व उनके परिवार को बेवजह तंग कर रहे हैं। हद इतनी है कि उन्हें अपनी मिलकीयत भूमि से ही बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने बताया कि पनसाई रोड चौक से नादौन की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक जगह पर ज्यादा चढ़ाई होने के कारण करीब 20 वर्ष पहले उनकी मिलकीयत भूमि से सड़क निकाल दी गई।

उस समय उनके पिता अनंत राम ही घर पर रहते थे तथा उनसे गिफ्ट डीड भी नहीं की गई। जब उनका निधन हुआ तो सड़क में गई जमीन उनके नाम पर दर्ज है। उन्होंने इस बात पर भी सरकार से किसी तरह के मुआवजे की मांग नहीं की, लेकिन अब सड़क के साथ लगती अपनी अन्य मिलकीयत भूमि पर वह निर्माण कार्य शुरू कर रहे हैं तो उनकी जमीन में कुछ लोग दखल दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें मलाल है कि सरहद पर उन्होंने अपने देश की माटी की रक्षा की, लेकिन अब घर आकर अपने पूर्वजों की भूमि को बचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में राजनीतिक दखल बंद न हुआ और उन्हें बेवजह तंग किया जाता रहा तो वह अपने गैलेंटरी अवार्ड राष्ट्रपति को सौंप देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...