हमीरपुर में रैली के दौरान एक शख्स को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते तोड़ दिया दम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

देवभूमि संघर्ष समिति हमीरपुर की रैली में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में अचानक ही व्यक्ति को हृदयघात हो गया तथा जब मरीज अस्पताल पहुंचाया गया तो इसने दम तोड़ दिया था।

मृतक की उम्र 49 साल बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

बता दें कि शनिवार सुबह के समय देवभूमि संघर्ष समिति ने वक्फ बोर्ड को समाप्त करने तथा मस्जिद तथा मजारों के अवैध निर्माण को रोकने को लेकर लेकर एक विशाल रैली हमीरपुर शहर में आयोजित की।

रैली उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रैली में शामिल एक व्यक्ति को अचानक उपायुक्त कार्यालय परिसर में हार्ट अटैक आ गया। यह यहां बेसुध होकर गिर पड़ा।

यहां उपस्थित पुलिस कर्मचारियों ने इसकी स्थिति को देखते हुए इसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जांच के दौरान ही व्यक्ति मृत पाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...