हमीरपुर के रियांश राणा बने लिटिल मिस्टर मास्टर सीज़न 4 के सेकेंड रनर-अप

--Advertisement--

हमीरपुर के रियांश राणा बने लिटिल मिस्टर मास्टर सीज़न 4 के सेकेंड रनर-अप, शिमला कालिबाड़ी हॉल में हुआ ग्रैंड फिनाले, प्रदेशभर से बच्चों ने लिया हिस्सा।

शिमला – नितिश पठानियां 

गुरु इवेंट कंपनी की ओर से आज शिमला के कालिबाड़ी हॉल में “लिटिल मिस्टर एंड मिस मास्टर सीज़न-4” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों ने मंच पर अपनी कला, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हमीरपुर नगर निगम वार्ड नंबर 13, तरोपका से रियांश राणा ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए सेकेंड रनर-अप (द्वितीय उपविजेता) का खिताब अपने नाम किया। उनकी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और मंच संचालन की कला ने निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के आयोजकों ने घोषणा की कि विजयी प्रतिभागियों को भविष्य में मॉडलिंग, फैशन शो, टीवी और फिल्मों में काम करने के लिए विशेष अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह मंच नन्हें प्रतिभागियों के लिए करियर की नई राहें खोलने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

रियांश राणा की इस शानदार उपलब्धि से हमीरपुर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने सच किए जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...