हड़ताल पर फैसला आज, निजी बस ऑपरेटर्ज की टैक्स माफी की मांग पर मुख्यमंत्री कर सकते हैं घोषणा

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान 27 दिसंबर को होने वाली निजी बस ऑपरेटर्ज की हड़ताल पर फैसला अब शुक्रवार को होगा। टैक्स माफी की मांगों को लेकर बस ऑपरेटर गुरुवार को सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जगदीश चंद से मिले। निजी बस ऑपरेटर्ज संघ ने सरकार से बात की है, जिसके बाद उन्हें आश्वासन मिला है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।

अगर मुख्यमंत्री ओर से शुक्रवार को इसकी अधिकारिक घोषणा न की गई तो निजी बस ऑपरेटर हड़ताल पर जा सकते हैं। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को हिमाचल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान मंडी जिला में रैली को भी संबोधित करेेंगे।

प्रधानमंत्री की रैली के दिन प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर हड़ताल करेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में निजी बसों की आवाजाही नहीं होगी। निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफ न होने और लंबित भत्तों के भुगतान न होने नाराज हैं। ऑपरेटर संघ ने सरकार से बात की है, जिस पर उन्हें आश्वासन मिला है कि मुख्यमंत्री इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।

उधर, निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजू पराशर का कहना है कि टैक्स माफी की मांगों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जगदीश चंद से मिले, जिसके बाद सरकार से टैक्स माफी को लेकर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की तो वे 27 दिसंबर को प्रदेशभर में सभी निजी बस ऑपरेटर हड़ताल करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...