ट्रैफिक रूल तोड़ा, तो एफआईआर, हाई-वे पर स्पीड को लेकर बनेगा नया नियम

--Advertisement--

Image

नितिन गडकरी ने चेताया, हाई-वे पर स्पीड को लेकर बनेगा नया नियम

दिल्ली – नवीन चौहान

ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों की अब खैर नहीं। केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही स्पीड को लेकर एक नया नियम बनाने वाली है, जिसमें अगर कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी। नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जल्द ही हाई-वे और एक्सप्रेस-वे पर स्पीड को लेकर नया नियम बनेगा।

अगर कोई भी ट्रैफिक नियम को तोड़ेगा, तो कैमरे में रिकार्ड हो जाएगा, जो एविडेन्स (सबूत) बनेगा और फिर उसके आधार पर एफआईआर दर्ज होगी। डासना में इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम कंट्रोल रूम बिल्डिंग का उद्घाटन करने के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम से लोगों को फायदा मिलेगा। यह टेक्नोलॉजी बहुत जरूरी है। जापान और जायका के सहयोग से यह बना है।

बता दें कि डासना में इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम कंट्रोल रूम बिल्डिंग, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यातायात से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बनाई गई है। नितिन गडकरी ने कहा कि पांच साल के अंदर यूपी के रोड अमरीकन और यूरोपियन स्टैंडर्ड के बनेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...