सड़क का कार्य पूरा न करने पर पंचयात प्रधान गुनेहगार या प्रशासन?

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी

तीसा ग्राम पंचायत पंझेई के अंतर्गत आने बाले चेची गांव के लिए सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि विधानसभा क्षेत्र चुराह से 400000 की राशि स्वीकृत हुई थी । ग्राम पंचायत पंझेई द्वारा उक्त गांव के लिए सड़क निर्माण तो करवाया गया किन्तु आज भी गांव के लोग सड़क से गांव तक सीमेंट तथा अन्य प्रकार का भारी भरकम सामान पहुचाने के लिए खच्चरों पर निर्भर है।

सड़क निर्माण पर लगभग 1 लाख से 1लाख 50 हजार की ही राशि ख़र्च की गई। बाकी का पैसा कहां गया? कोई पता नही है?  पिछले 3 महीने से गांव बाले पंचायत प्रधान से गुहार लगा रहे है कि सड़क को गांव तक पहुँचा दो मगर प्रधान पर कोई असर नही हो रहा है ।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह ठाकुर का कहना है कि उक्त गांव के लोग मुख्य सड़क से सीमेंट तथा अन्य प्रकार के भारी सामान को खच्चरों द्वारा गांव तक पहुँचाने में जितना किराया देते है । उतना ही किराया गांव बालो को गांव तक बनी इस सड़क से भी देना पड़ रहा है। अगर इस सड़क को गांव तक नही पहुँचाया जाता है तो, इस सड़क निर्माण का उक्त गाँव को कोई लाभ नही है।

जब भी ये बात पंचायत प्रधान के समक्ष रखी गई तो प्रधान का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए गांव बाले अपनी जमीन नही दे रहे है जबकि ऐसा कुछ नही है।

कुछ तथा कथित विकास विरोधी लोगो ने इस सड़क निर्माण को बंद करवाया था। उनका कहना था कि सड़क निर्माण में उनकी जमीन आ रही है।

मगर पंचायत पंझेई द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों से निशानदेही करवाई गई है तथा जिसमे पाया गया है कि सड़क निर्माण कार्य मे आने बाली सारी जमीन सरकारी है।

कभी प्रधान कहते है कि धन राशि खत्म हो चुकी है जबकि ऐसा भी नही है। सड़क निर्माण पर 1 लाख से 1 लाख 50 हजार की राशि ही खर्च हुई। सड़क निर्माण में लगी जे सी वी ने 8 से 10 दिन ही काम किया है। आज के समय मे सब लोग जानते है कि 8 से 10 दिन में जे सी वी कितना काम करती है और कितना पैसा खर्च होता है।

अगर पंचायत द्वारा उक्त गांव तक सड़क निर्माण नही करवाया जाता है , तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला चम्बा द्वारा उपायुक्त चम्बा को साथ ही मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को इस बारे में ज्ञापन सौप कर इस निर्माण कार्य की निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...