स्वास्थ्य विभाग का कारनामा, मृत्यु के 5 महीने बाद कर दी व्यक्ति की सफल वैक्सीनेशन

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु के 5 महीने बाद न केवल सफल वैक्सीनेशन की गई, बल्कि उसका सर्टीफिकेट भी है। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश सूद निवासी नगरी की मृत्यु 5 महीने पहले हो गई थी, लेकिन उनकी धर्मपत्नी के पास उनके मोबाइल में 30 सितम्बर को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक मैसेज आता है, जिसमें कहा जाता है कि आपकी दूसरी वैक्सीन की सफल डोज लगा दी गई है तथा आप इससे संबंधित सर्टीफिकेट डाऊनलोड कर सकते हैं।

यह मैसेज 2 दिन बाद जब उन्होंने पढ़ा तो उन्हें बहुत हैरानी हुई तथा सोचा कि हो सकता है कि यह गलती से हो गया हो। उन्होंने जानकारी लेने के लिए सर्टीफिकेट डाऊनलोड किया तो वह हैरान हो गईं। मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

वहीं सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि यह जानकारी मिली है और इसे लेकर संबंधित बीएमओ को जांच के आदेश दिए गए हैं कि यह गलती कैसे हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...