स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं पूरी भाजपा ही नारद मुनियों कि पार्टी :- एन के पन्डित !

--Advertisement--

Image

मंडी , नरेश कुमार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा द्वारा किसानों को दलाल कहने वाले व्यान पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एन के पन्डित ने भाजपा को करारा जबाब देते हुए कहा कि केवल स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं पर पूरी भाजपा ही नारद मुनियों कि पार्टी है वो यहीं नहीं रुके उन्होंने भाजपा पर ताबड़ तोड़ हमला करते हुए कहा कि सारे जोकर क्या भाजपा में ही भरे हुए है !
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रवक्क्ता एन के पन्डित और जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से किसान नेता हरप्रीत सिंह बेदी ने संयुक्त व्यान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा के किसानों के विवादित ब्यान पर मण्डी से तीखा हमला बोलते हुए भविष्य में भाजपा को ऐसे विवादित ब्यान से बचने कि सलाह दी है !
पन्डित और बेदी उक्त किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस विवादित ब्यान पर अपना पक्ष रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर से पूछा कि मुख्यमंत्री ऐसे चाटुकार नेताओं पर लगाम लगाते हुए प्रदेश कि जनता को अपना और अपनी भाजपा का स्टैंड क्लियर करें कि वो किसानों के साथ उनके सम्मान में खड़ी है कि नहीं !
पन्डित ने भाजपा के प्रवक्ता रणधीर शर्मा से इस मुद्दे पर किसान संगठनों और किसानों से तुरंत माफ़ी कि मांग करते हुए कहा कि रणधीर शर्मा को अपना कद देखकर टिप्पणी करने कि सलाह दी है ! उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी पार्टी होने का आरोप जड़ते हुए कहा कि भाजपा कि नीति सपष्ट है ना नीयत सपष्ट है ! भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता एन के पन्डित ने कहा कि प्रदेश कि जनता को आज तक ये ही समझ नहीं आया कि मुख्यमंत्री सरकार चला रहे है कि सर्कस ?????
पन्डित ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा अपने इस ब्यान को वापिस लेकर तुरंत किसान संगठनों से माफ़ी मांगे अन्यथा किसान यूनियन भाजपा के मंत्रियों का घेराव करने पर मजबूर हो जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी भाजपा सरकार कि होगी ! उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कि विदाई करने और उनकी जड़ों में अंतिम कील लगाने में किसान ही अपनी भूमिका अदा करेंगे !
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एन के पन्डित ने कहा कि किसान अनदाता का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें केन्द्र और प्रदेश भाजपा सरकार क्योंकि किसान जिंदाबाद थे और जिंदाबाद रहेंगे जय जवान जय किसान के नारे के साथ उन्होंने भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि जय राम जी अपने प्रवक्ताओं और मंत्रियों पर लगाम कश कर उनकों किसानों का सम्मान करना सिखाएं क्यों भाजपा अपनी किरकिरी करवाने पर तुली हुई है !
एन. के. पन्डित मुख्य प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति !
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...