स्वर्ण सलारिया ने नूरपूर क्षेत्र के लिए भेंट की एम्बुलेंस

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पंजाब के चक्की स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन स्वर्ण सलारिया ने नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का आग्रह पर नूरपूर क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस भेंट की। यह एम्बुलेंस 24 घंटे नूरपुर क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मेडिकल कालेज के चेयरमैन स्वर्ण सलारिया ने कहा की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र पंजाब के साथ लगता है अतः कई गरीब लोग इलाज करवाने शहर नही आ पाते है अगर वे आते है तो इलाज इतना महंगा है कि वह करवा नही पाते है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के लिए भी उनके संस्थान द्वारा 2 एम्बुलेंस दी गयी थी। उन्होंने कहा कि नूरपुर,इंदौरा क्षेत्र से आने वाले मरीजो के लिए आने-जाने का कोई खर्च नही होगा, वही ईसीएच,आयुष्मान व हिमकार्ड धारकों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। अतः अन्य मरीजो के लिए 20 प्रतिशत कटौती दी जाएगी।

वहीं मरीजो को खाना भी मुफ्त में दिया जाएगा। इस अवसर पर नूरपूर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि मेडिकल कालेज के चेयरमैन स्वर्ण सलारिया का वाइट 750 विस्तर का अस्पताल है तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संबद्व (चिन्हित) है।

उन्होंने कहा कि नूरपूर के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए उक्त संस्थान द्वारा एंबुलेंस प्रदान की गई है जो 24 घण्टे क्षेत्र के मरीजों की सेवा में रहेगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा से क्षेत्र के मरीजों को काफी लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि उक्त सुविधा से लोगों को कई कीलोमीटर टांडा रैफर होने से निजात भी मिलेगी तथा निजी अस्पतालों में मोटी रकम भी नहीं खर्च करनी पड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल, धूल और गड्ढों से जनता बेहाल

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना का निर्माण स्थानीय निवासियों और...

सड़क हादसे में दो बाइक चालक दोषी, एक को जेल, दूसरे को लगाया जुर्माना

हिमखबर डेस्क  सड़क हादसे के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी...

सीयू के धर्मशाला कैंपस के लिए फिर बजट का प्रावधान नहीं, नाराजगी बढ़ी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के...

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली के लिए फूटा लोगों का गुस्सा

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली में देरी अब...