
गग्गल- नितिश पठानियां
तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनके वीरभूमि हिमाचल के जयसिंहपुर का सपूत एवं सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के पीएसओ, लांस नायक विवेक कुमार जी भी शहीद हुए हैं. बलिदानी विवेक कुमार की पार्थिव देह आज चाैथे दिन जिला कांगड़ा में पहुंची। दोपहर 12 बजे के करीब शहीद की पार्थिव देह गगल एयरपोर्ट पर पहुंची।
स्वर्गीय विवेक कुमार के पार्थिव शरीर के पहुँचने गगल एयरपोर्ट में कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा एव प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने नम आंखों से फूल अर्पित करके श्रधांजलि दी। केवल सिंह पठानिया ने बलिदानी के पिता रमेश चंद को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा यह बेटा आपका नहीं बल्कि पूरे प्रदेश व देश का बेटा है, जिसने अपनी मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर किए हैं।
पिता रमेश चंद व चचेरा भाई अजीत पार्थिव देह लेकर चौपर से गगल पहुंचे। गगल हवाई अड्डे में 11 बजे पार्थिव देह पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन तय समय पर चौपर नहीं पहुंच पाया। आज शाम को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीण व स्वजन तीन दिन से शव का इंतजार कर रहे थे।
इस दुखदायी घटना से न केवल बलिदानी का परिवार बल्कि अप्पर ठेहडु कोसरी, जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश व पूरा देश सदमे में है। विवेक कुमार की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी व उनका छह माह का बेटा भी है। बुजुर्ग माता पिता बेटे की शहादत से बेहद दुखी हैं।
