स्पोर्ट क्लब पडियाना द्वारा क्रिकेट ट्यूनामेंट का किया गया आयोजन

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

ग्राम पंचायत बघेरी के गांव पंडियाना में स्पोर्ट क्लब पडियाना द्वारा क्रिकेट ट्यूनामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने समारोह में शिरकत की और टूनामेंट में दूर दूर से टीमों ने भाग लिया। ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को खेलों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे बच्चो के शरीर का विकास होता है और बच्चो को खेलें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखती है और पुर्व विधायक के एल ठाकुर ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे और उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना ।

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम ने आने के लिए जोरदार स्वागत किया और उन्होनें बताया कि खेल ग्राउंड के विकास के लिए पहले तीन लाख रुपए धन उपलब्ध करवा दिया गया है और ग्राउंड की भूमि को पूरा करवा कर क्लब के नाम करवाया जायगा और जितना भी एस्टीमेट बनेगा उतना पैसा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

क्लब की डिमांड के अनुसार जिम के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की और उन्होनें बताया कि गांव की गालियों को भी जल्दी से जल्दी पक्का करवा दिया जाएगा। जिसमें जनता को घरों के पानी की निकासीभी होगी और चलने के लिए जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्रीवाद से चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, और, गलियों सड़कों के कार्यों को ज्यादा तर पूरा कर दिया गया है। पंचायत में और भी विकास कार्य करवाए जा रहे है।

पुर्व विधायक के एल ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का भी निरक्षण किया और जल्द से जल्द कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए गए। ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वह हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकारों द्वारा चलाई गई अनेकों प्रकार की योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है ताकि हर नागरिक को उन योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेय जल और संचाई योजनाओं की समस्याओं को हल करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं और बिजली की कम बोल्टेज और सिंगल फेस से थ्री फेस की समस्याओं को देखते हुए नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए ट्रांसफॉर्म स्वीकृत करा दिए गए हैं।

जिनके कार्य प्रगति पर चले हुए हैं इन कार्य को करवाने के लिए पूर्व विधायक के एल ठाकुर का जनता ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। ठाकुर ने जनता की अन्य समस्याओ को भी सुना जिनका कुछ का तो मौके पर ही निपटारा कर दिया और बचे हुए कार्यों को जल्दी से जल्दी हल करने के लिए अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए गए ।

इस मौके पर ग्राम पंचायत बघेरी के उप प्रधान विकर्म सिंह, बरुना पंचायत के गुरपाल चौधरी , पुर्व उप प्रधान राम प्रकाश, श्याम लाल , क्लब के प्रधान हर कर्ण सिंह, उप प्रधान धीरज राणा , करण सिंह, शशि राणा, गुरविंदर सिंह, लबली राणा , हरनेक राणा, सुमित राणा , मनदीप सिंह, रोहित राणा, रोमी , का अन्य गणमान्य नागरिक और युवा पीढ़ी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...