स्कूल शिक्षा बोर्ड दिसंबर माह में करवाएगा टेट की परीक्षा, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का शेड्यूल जारी कर दिया है।दिसंबर माह में यह परीक्षा करवाई जाएगी। शेड्यूल के अनुसार पांच नवंबर से 22 नवंबर तक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लेट फीस के साथ आवेदन करने की तिथि 23 से 25 नवंबर तक रहेगी।

इसके अलावा आवेदनों में किसी प्रकार की शुद्धि के लिए 26 से 27 नवंबर का समय अभ्यर्थियों के पास रहेगा। इस दौरान सामान्य वर्ग से 800, जबकि आरक्षित वर्ग से 500 रुपये शुल्क के रूप में फीस वसूल की जाएगी। यह आवेदन जेबीटी, टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, एलटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए किए जाएंगे।

शेड्यूल में 10 दिसंबर को जेबीटी टेट और शास्त्री टेट होगा। 11 दिसंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी विषय की परीक्षा होगी। 18 दिसंबर को टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी।

टीजीटी आर्ट्स टेट का समय 10:00 से 12:00 बजे और टीजीटी मेडिकल टेट का समय दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक रहेगा। वहीं पंजाबी टेट और उर्दू की परीक्षा 25 दिसंबर को होगी।

पंजाबी टेट का समय 10:00 से 12:30 बजे और उर्दू टेट का समय 2:00 से 4:30 बजे तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर माह में लेगा। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

अभ्यर्थी पांच नवंबर से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, जबकि अध्यापक पात्रता परीक्षा 10 से 25 दिसंबर तक होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...