स्कूलों में कार्यरत 170 सरप्लस प्रवक्ताओं के होंगे तबादले

--Advertisement--

स्कूलों में कार्यरत 170 सरप्लस प्रवक्ताओं के होंगे तबादले।

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत 170 सरप्लस प्रवक्ताओं के तबादले होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवश्यकता से अधिक नियुक्त प्रवक्ताओं की सूची सरकार को भेज दी है। जिला मुख्यालयों से सटे स्कूलों में सरप्लस प्रवक्ताओं की संख्या अधिक है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी के बाद दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में इन्हें भेजा जाएगा। ऐसे स्कूलों की सूची भी बनाई जा रही है, जहां शिक्षकों के पद रिक्त हैं और विद्यार्थियों की संख्या अधिक है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर शेष दस जिलों के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत सरप्लस प्रवक्ताओं की सूची तैयार की है।

अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं की संख्या इनमें सबसे अधिक है।यह प्रवक्ता जिन स्कूलों में सेवाएं दे रहे थे, वहां आवश्यकता से अधिक इस विषय के प्रवक्ता नियुक्त हैं।

बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और ऊना जिला के कई स्कूलों में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र और विज्ञान संकाय के प्रवक्ता भी आवश्यकता से अधिक नियुक्त हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...