सोशल मीडिया की फर्जी पोस्ट से रहो सावधान, नौकरी के नाम पर फर्जी पत्र जारी करने पर कृषि विवि प्रबंधन ने की अपील

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश कृषि विवि में नौकरी को लेकर फर्जी पत्र भेजे जाने का मामला सामने आया है, जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए विवि प्रबंधन ने बकायदा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ऐसी बातों से सावधान रहने की सलाह दी है। लोगों को जागरुक करते हुए विवि प्रबंधन ने ऐसे तमाम मामलों की पुष्टि विवि से करने का आग्रह किया है।

जानकारी के अनुसार विवि से ऐसे कुछ लोगों ने संपर्क साधा है जिनको विवि में नौकरी का पत्र जारी किया गया है। विवि प्रबंधन ने कहा है कि नौकरी आदि के विषयों पर विवि प्रबंधन पूरी पारदर्शिता बरतता है और इस संबंध में सभी नियमों का अक्षरश: पालन किया जाता है। इसलिए लोग अपनी तरफ से कोई कोताही न बरतें और ऐसे शरारती तत्त्वों से सावधान रहें।

गौर रहे कि बीते समय के दौरान भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं और अधिकारियों की फर्जी मेल की घटनाएं भी सामने आई हैं। कृषि विवि के प्रवक्ता ने आग्रह किया है कि ऐसे मामलों में विवि प्रशासन से क्रॉस चैक अवश्य करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...