सोलन, 15 अप्रैल – रजनीश ठाकुर
सोलन जनपद के जाबली के फ़ेंटासिया मॉल के पूमा स्टोर से चोरो ने सेंधमारी कर कीमती कपड़े सहित जूते चुरा लिए। स्टोर में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगा है। दोनों आरोपी 11 हजार रुपए मासिक पगार पर रखे थे। इसके बावजूद भी महंगे जूतों और कपड़ों पर शातिर हाथ साफ करते रहे।
सीसीटीवी की फुटेज में दोनों की करतूत पकड़ी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्टोर के मैनेजर को जैसे ही शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरा खंगाले।
जिसमें पता चला कि शोरूम में रखे गए कर्मचारियों द्वारा ही शोरूम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी की वारदात में शोरूम में काम करने वाले 2 युवक शामिल हैं।
वहीं, इसमें एक युवक से गहन पूछताछ पर उसने करीब 18000 का सामान वापस किया है, जबकि दूसरा युवक पकड़े जाने के डर से गायब हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

