सैनिक विश्राम गृह में किया चिकित्सा शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आज चुवाड़ी के सैनिक विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।

कर्नल रोहित शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस शिविर में डॉक्टर युक्तिधर शर्मा ने पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के स्वास्थ्य की जांच की।

इसके अलावा सूबेदार जितेंद्र कुमार तथा लैब टेक्नीशियन जोगिंद्र सिंह शिविर के दौरान मेडिकल टीम में मौजूद रहे। इस दौरान शिविर में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच के अलावा शुगर तथा ब्लड टेस्ट भी किए गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए डलहौजी कैंट स्थित सैन्य अधिकारी कर्नल रोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि चुवाड़ी में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि करीब दर्जन भर लोगों की शुगर तथा रक्त की भी जांच की गई।

यहां बताते चलें कि कोरोना काल में साल भर से बंद रहे इन शिविरों को युवा अफसर कर्नल रोहित शर्मा के विशेष प्रयासों के बाद शुरू किया जा सका है। इससे जिले के हजारों भूतपूर्व सैनिक परिवारों को राहत मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...