
झंडूता, सुभाष चंदेल
सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत विधायक जीत राम कटवाल ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी मण्डल झंडूता के सभी पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधि एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, व कार्यकर्ताओं से कोविड 19 से सम्बंधित संवाद किया ।
इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चन्देल ने की । उन्होंने बताया कि भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान-2 को भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं सभी मोर्चे प्रकोष्ठ की सहभागिता इस अभियान को सफल बनाएगा ।
कटवाल ने बताया कि करोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन की भावना से काम कर रही है इसके तहत फेस मास्क , सैनिटाइजर बांटे जा रहे है । तथा सभी इलाको को सेनीटाइज किया जा रहा है । लोगों को सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों तथा कोरोना महामारी के बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा मंडल झंडूता की महिलाओं को 800 मीटर कपड़ा फेस मास्क बनाने के लिए उपलब्ध करवाया गया था । जिसके उन्होंने 8 हजार फेस मास्क बनाकर तैयार किए गए जिसे विभिन्न क्षेत्रों में बांटे जा रहे है । उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के लिए लिए 100 ऑक्सीमीटर तथा 100 थर्मामीटर स्वास्थ्य विभाग झंडूता को उपलब्ध करवाए गए है ।
कोरोना संक्रमितों का टेलिफोनिकली कुशलक्षेम जाना जा रहा है तथा उनके द्वारा कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों , कंटेनमेंट जोनों का दौरा किया जा रहा है संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्यों से निश्चित दूरी से बातचीत कर रहे हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है ।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया की आपको अपने आप में कोरोना कोविड-19 का कोई भी लक्षण दिखाई देता है वह तुरंत अपना कोविड-19 टेस्ट करवाएं यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो घर में आइसोलेट हो जाएं जिससे हम समाज और परिवार को संक्रमित होने से बचा सकते हैं ।
सब लोग मास्क पहनें, सामाजिक दूरी को अपनाएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें, स्वच्छता रखें और वैक्सीनेशन करवाएं। एकजुट हौसले के साथ सब इस महामारी से लड़ें और खुद को, अपने परिवार को, अपने समाज को और इस देश को सुरक्षित बनाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से प्रभावित क्षेत्रों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहे ।इस महामारी के संदर्भ में लोगों को भ्रमित होने से बचाएं बचाएं और सरकार द्वारा इस बीमारी से लडऩे के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता फैलाएं।
उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी जनमानस को कोविड-19 से बचने के लिए तय की गई स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के बारे में बताएं वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करें एवं इस महामारी से पीड़ित लोगों व उनके परिवार वालों की सेवा करने के लिए उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल झंडूता अध्यक्षा रचना ठाकुर ,मण्डल महामंत्री दिनेश चंदेल तथ पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
