सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार 25 और 27 को, मिलेगा इतना वेतन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पद पुरुष वर्ग से भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 मार्च को प्रातः 10 बजे रोजगार कार्यालय ऊना और 27 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किए जा रहे हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं होने के साथ-साथ आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा मासिक वेतन 17 से 22 हजार रुपये, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, बोनस और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड व बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...