सुरंगाणी-बड़ोह मार्ग पर पुलिस ने राहगीर से बरामद की चरस

--Advertisement--

मामले में संलिप्त व्यक्ति की पहचान जय कुमार निवासी गांव अरियास डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस थाना किहार के तहत पुलिस चौकी सुरंगाणी की टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 325 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में संलिप्त व्यक्ति की पहचान जय कुमार निवासी गांव अरियास डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि व्यक्ति चरस कहां भेजने वाला था।

शनिवार शाम को सुरंगाणी-बड़ोह मार्ग पर पुलिस टीम मौजूद थी। तीसा की तरफ से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोककर नाम-पता पूछा।

तलाशी में उसके कब्जे से 325 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...