सुनहेत में गाड़ी पेड़ से टकराई 4 लोग घायल, टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

सुनहेत में सुबह लगभग 6 बजे नेहरणपुखर से पालमपुर वापिस अपने घर जा रहे थे की अचानक सुनहेत में सड़क के बीचोबीच कुत्ते को बचाने के लिए गाड़ी घुमाई ओर वो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में राम प्रसाद (62), सिषम देवी (55), शिवम (31) और पूनम शर्मा (28) साल गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें 108 में बिठा कर देहरा हस्पताल लाया गया और बाद प्रथम चिकित्सा के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पालमपुर के राजपुरा निवासी 62 वर्षीय रामप्रसाद, उनकी पत्नी 55 वर्षीय सीमा देवी, उनका बेटा 31 वर्षीय शिवम शर्मा और बहू 28 वर्षीय पूनम शर्मा नैहरनपुखर में रिश्तेदारों के यहां पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए थे।

सुबह ये लोग घर लौट रहे थे कि इसी बीच करीब 5.45 बजे हादसा हो गया। कार शिवम चला रहे थे और पूनम अगली सीट पर बैठी थी।

बताया जा रहा है कि सामने अचानक आ गए एक कुत्ते को बचाते हुए गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सफेदे के पेड़ से टकरा गई। शिवम और पूनम की पांच दिन पहले ही शादी हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की पुष्टि डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...