मंडी में टीचर पर आरोपः छात्र को बेरहमी से पीटा, खून की उल्टियां हुई, अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक अध्यापक पर छात्र को बेरहमी से पीटाई के आरोप लगे हैं. अध्यापक द्वारा छात्र की पिटाई करने के बाद उसे खून की उल्टियां शुरू हो गई. इसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

घटना मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज के एक स्कूल की है. पीड़ित छात्र के पिता ने औट पुलिस थाना में अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र के पिता शिवराम ने बताया कि उनका बेटा बटवाड़ा स्कूल में पढ़ाई करता है, जहाँ शनिवार को अध्यापक देवराज ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी.

बेटे की पिटाई करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां शुरू हो गई. इसके उपरांत छात्र को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है.

औट थाना प्रभारी ललित मंहत ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि छात्र नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है. पिता की शिकायत के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...