सुधीर शर्मा की बढ़ाई सुरक्षा, गैंगस्टर से धमकी के बाद कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी को लेकर कांगड़ा पुलिस की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। विधायक की सिक्योरिटी में भी पुलिस विभाग की ओर से बढ़ोतरी की गई है।

इसके साथ ही मामले को लेकर सभी पक्षों की जांच पड़ताल में पुलिस विभाग की टीम जुट गई है। ऐसे में धमकी भरे कॉल ही डिटेल को भी खंगाला जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री के बोल

उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को लेकर पुलिस विभाग की टीम की ओर से छानबीन की जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायत की है कि कांगड़ा के ही एक नेता ने गैंगस्टर को सुपारी दी है। इसकी सूचना पंजाब के ही लिंक से सुधीर शर्मा को भी मिली। उन्होंने जान को खतरा बताते हुए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डीजीपी संजय कुंडू को दे दी है।

सुधीर शर्मा के अनुसार धमकी देने वाले व्यक्ति ने उस नेता का भी नाम बता दिया है, जिसके इशारे पर उन्हें धमकी मिली है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से संबंधित नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है और पुलिस से उस धमकी देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि जान से मारने की धमकी देने वाले की साजिश का पर्दाफाश हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...