सुजानपुर में हजारों लोगों ने देखा भारतीय वायु सेना का अदभुत शौर्य, कौशल और समन्वय

--Advertisement--

एयर शो के पहलीे दिन उमड़ी लोगों की भारी भीड़, वीरवार को भी इसी समय पर होगा एयर शो

सुजानपुर 25 मार्च – हिमखबर डेस्क 

भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा बुधवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर किए गए एयर शो के दौरान हजारों लोगों ने इस टीम के बेहतरीन अधिकारियों एवं पायलटों के अदभुत शौर्य, कौशल और आपसी समन्वय का एक हैरतअंगेज प्रदर्शन देखा।

हिमाचल प्रदेश में पहली बार किए जा रहे इस एयर शो के साक्षी बनकर सभी दर्शक अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 जेट विमानों ने करीब 10ः50 बजे एक साथ सुजानपुर के आसमान में दस्तक दी तो हजारों लोगों ने जोरदार तालियों के साथ भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों का स्वागत किया।

इसके बाद इन विमानों ने अलग-अलग और ग्रुप में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कलाबाजियां और करतब दिखा कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

गर्जना के साथ आसमान को चीरते हुए इन विमानों ने कई फॉर्मेंशन्स बनाकर रोमांच, गति, नियंत्रण और आपसी समन्वय का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।

नौ विमानों के इस समूह ने हवा में डायमंड, तीर, हृदय, डीएनए और कई अन्य आकृतियां बनाने के साथ-साथ जब आसमान में राष्ट्रीय ध्वज के रंग बिखेरे तो दर्शकों को एक बहुत ही शानदार नजारा देखने को मिला।

इन अदभुत दृश्यों को देखकर सभी दर्शक इन्हें अपने-अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैप्चर करने से अपने आपको रोक नहीं सके।

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की कमेंटर स्क्वॉड्रन लीडर कंवल संधू ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से इस एयर शो की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई तथा इस टीम के अधिकारियों का परिचय करवाया।

स्क्वॉड्रन लीडर संजय सिंह ने ग्राउंड डयूटी की जिम्मेदारी निभाते हुए पायलटों के साथ समन्वय स्थापित किया। लगभग 30 मिनट तक चले इस रोमांच भरे एयर शो के दौरान दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। विशेषकर, बच्चों ने इस रोमांच का खूब आनंद लिया और भारतीय वायु सेना की गौरवशाली परंपराओं से काफी प्रभावित हुए।

इससे पहले, सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन रचना जोशी ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, कटोच वंश के परिवार के सदस्यों और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा एयर शो से संबंधित प्रबंधों की जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...