
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
घुमारवी शहर का अति व्यस्त स्थान गांधी चौक पर यह सीवरेज की गंदगी बह रही हैं तथा सीवरेज के चैंबर से ही निकल कर यह गंदगी नाले में गुल मिल रही है ।स्थानीय लोगों के द्धारा बार बार संबधित विभाग व कर्मचारियों को अवगत करवाया ,सिर्फ कोरा झूठा आश्वासन के शिवा कुछ न मिला और इस गंदगी से दुकानदार व आम राहगीरो को परेशानी उठानी पड़ रही हैं ।
घुमारवी का स्थानीय प्रशासन देखकर भी अनजान बना हुआ है ,क्योंकि जिला व स्थानीय प्रशासन की गाड़ीयां भी इस सड़क से होकर गुजर रही है ।
खुले मे बहती यह गंदगी जहाँ स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बन रही हैं ,तो कहीं लोगो मे यह डर भी सता रहा है कि निरंतर बहती यह गंदगी सीधी सीर खडड मे घुल रही हैं जिससे कहीं बीमारी का रूप धारण न कर सकती हैं ,अगर समय रहते विभाग गहरी नींद से नहीं जागा । सीर खडड से पीने के पानी की क ई स्कीमें है जिससे हर रोज लोगो को पीने का पानी मुहईया करवाया जा रहा है ।
