सीता हरण देखकर भर आई श्रद्धालुओं की आंखे

--Advertisement--

सीता हरण देखकर भर आई श्रद्धालुओं की आंखे

कोटला/कांगड़ा – स्वयंम 

शरद नवरात्री में कोटला क्षेत्र के कोटला , त्रिलोकपुर, भाली, बग्गा, कुठेहड़, हारचक्किया, जौंटा, खज्जियां आदि में रामलीला आयोजन की धूम है। विभिन्न स्थानों पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है।

देर रात तक दर्शक मंच पर कलाकारों के सुंदर अभिनय के माध्यम से प्रभु की लीला देख रहे हैं।कोटला रामलीला मैदान में चल रहे श्री राम लीला महोत्सव के तहत सातवीं संध्या में सरूपनखा के नखरे एवं लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटना, खरदूषण का मदिरालय एवं सीता हरण, जटायु का रावण से युद्ध, के दृश्यों का मंचन किया गया।

सीता हरण को देखकर श्रद्धालुओं की आंखे भर आई। प्रभु श्रीराम के पंचवटी निवास के दौरान वहां रावण की बहन सरूपनखा प्रभु की सुंदरता पर मोहित हो जाती है। जिस पर वह प्रभु श्रीराम के सामने शादी का प्रस्ताव रखती है। जिस प्रभु श्रीराम अस्वीकार कर देते हैं।

इसके बाद वह भैय्या लक्ष्मण के पास आती है और शादी का प्रस्ताव रखती है। लक्ष्मण भी उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देते हैं और उसकी नाक काट देते हैं। इस पर सूपर्णखा रोते हुए अपने भ्राता रावण के पास जाती है और बेइज्जती करने की बात कहती है।

इस बात पर रावण क्रोध में आ जाता है और मारीच को हिरन का वेष धारण कर वन में भेजता है। जहां मारीच हिरन बनता है तो माता सीता उसे पकड़ने का अनुरोध करती है। प्रभु श्रीराम लक्ष्मण को पंचवटी में माता सीता की रक्षा करने के वहीं छोड़ देते हैं।

कुछ ही देर में लक्ष्मण-लक्ष्मण की आवाज सुनकर माता सीता लक्ष्मण को मौके पर भेजकर जांच करने की बात कहती है। लक्ष्मण पंचवटी में लक्ष्मण रेखा खींचकर प्रभु श्रीराम की तलाश करने के लिए निकल पड़ते हैं।

इसी दौरान रावण साधु का वेष धारण कर मौके पर आता है और भिक्षा की मांग करता है। जब माता सीता लक्ष्मण रेखा पार कर साधु के भेष में आए रावण के पास आती है तो रावण उनका हरण कर लेता है।

उसके बाद रावण से गीद्धराज जटायु की लड़ाई होती है और इस लड़ाई में जटायु घायल हो जाता है और रावण सीता को हरण कर लंका में लेकर चला जाता है।

न्यू रामलीला क्लब कोटला के संचालक अंजु शर्मा एवं संदीप कुमार ने बताया कि राम का अभिनय अजय, लक्ष्मण का आशीष, सीता माता का लड्डू, लंकापति रावण का अभिनय संदीप, सरूपनखा का अभिनय अनमोल एवं जटायु का अभिनय लक्कू एवं अन्य पात्रों का अभिनय गीतेश, सुरेन्द्र सोडी, शानू ,कार्तिक, आर्यन, रोहन, शौर्य आदि ने बहुत ही सुन्दर तरीके से निभाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...