अगर सरकारी बस में सफर कर रहे हैं तो बिस्तर साथ मे लेकर चलें, कहीं भी पड़ सकती है रात

--Advertisement--

अगर सरकारी बस में सफर कर रहे हैं तो बिस्तर साथ मे लेकर चलें, कहीं भी पड़ सकती है रात, चंबा में बड़ोह के पास खराब खड़ी परिवहन  निगम की बस।

तीसा/चम्बा – भूषण गूरूंग 

अगर आप एचआरटीसी की खटारा बस में सफर कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपको कहीं भी रात गुजारनी पड़ सकती है। ऐसे में कहीं भी खाने-पीने के साथ रहने की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

जिले की एचआरटीसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आजकल ऐसी ही परिस्थितियों से निपटना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला बीती शुक्रवार रात को सामने आया।

टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से भंजराड़ू रूट पर जा रही बस में देखने को मिला। बस में 30 सवारियां थीं। पहले तो यह बस कांगड़ा के शाहपुर में खराब हो गई। इसके बाद सवारियों को दूसरी बस में बनीखेत तक भेजा गया।

बनीखेत से शाम को 7:30 बजे सवारियों को अन्य बस में भेजा गया, लेकिन यह भी भी रात 10:30 बजे बड़ोह नामक स्थान पर हांफ गई।

बस स्टार्ट न होने के कारण इसमें सवार यात्रियों को कड़ाके की ठंड के बीच बड़ोह में आसपास के लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी।

सवारियों में अंकुर, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार, हरिया राम और राकेश कुमार ने बताया कि वे टांडा मेडिकल कॉलेज से मरीजों को लेकर चुराह जा रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...