“सीएम नादौन की जनता के प्रति संवेदनशील: कमलेश ठाकुर, सेरा में 140 जरूरतमंदों को 39 लाख की राहत”

--Advertisement--

नादौन की जनता का विशेष ध्यान रखते हैं सीएम : कमलेश ठाकुर, सेरा में 140 जरुरतमंद लोगों को बांटे कुल 39 लाख रुपये की राहत राशि के स्वीकृति पत्र

हिमखबर डेस्क

विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं और सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। वह नादौन विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके की जनता की समस्याओं और जरुरतों से वाकिफ हैं तथा इस क्षेत्र की जनता को सर्वोपरि मानते हुए यहां के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

शुक्रवार को गांव सेरा के विश्राम गृह में जनसमस्या निवारण एवं राहत राशि वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि आज नादौन क्षेत्र का नाम देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री के प्रति नादौन क्षेत्र की जनता के स्नेह और सहयोग से ही यह संभव हो रहा है।

कमलेश ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष व्यवस्था की है और इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रुप भी बनाए हैं। किसी भी जनसमस्या का पता चलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। कमलेश ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विशेषकर बूथ प्रभारियों से कहा कि अगर उनके क्षेत्र के किसी व्यक्ति को कोई समस्या है या किसी अनहोनी घटना के कारण उसको तुरंत मदद की आवश्यकता है तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि प्रभावित व्यक्ति की तत्काल मदद की जा सके।

इस अवसर पर कमलेश ठाकुर ने लगभग 140 जरुरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 39 लाख रुपये की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है।इससे पहले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथी चंद ने भी अपने विचार रखे। जबकि, एसडीएम निशांत शर्मा ने प्रशासन की ओर से विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत किया।

ये रहे उपस्तिथ

कार्यक्रम में ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, बीडीओ राजेश कुमार, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुनील दत्त, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भारत भूषण कपिल और पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...