
धर्मशाला- राजीव जसबाल
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को धर्मशाला के होटल द ट्रांस में कृषि विभाग के फसल विविधिकरण जायका-दो प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर भी उपस्थित रहेंगे।
कृषि क्षेत्र की महत्वकांक्षी योजना पर 1010 करोड़ जापान इंटरनेशनल फाइनांसियंल कारपोरेशन यानी जाइका फंडिंग कर रहा है। इसमें 202 करोड़ रुपए राज्य सरकार का हिस्सा होगा। 2011 में प्रदेश के सिर्फ पांच जिलों में इस योजना को लागू किया गया था, लेकिन इस बार सभी 12 जिलों के लोगों को जायका-दो का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान यहंा अधिकारियों से भी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करेंगे, और जनता की समस्याओं को सुनने के उपरांत शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।
