सिम वेरिफिकेशन के नाम पर तीन लाख की ठगी

--Advertisement--

फोन पर मैसेज आते ही खाते से ट्रांसफर हो गए तीन लाख, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की आगामी कार्रवाई।

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला के चौपाल उपमंडल के तहत एक व्यक्ति से सिम वेरिफिकेशन के नाम पर तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस के पास दर्ज करवाई है।

वहीं, पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि पीडि़त व्यक्ति के बैंक खाते से किस-किस खाते में राशि ट्रांसफर हुई है।

ठगी मामले को लेकर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। गौर हो कि साइबर ठग आए दिन लोगों को नए नए झांसो में फंसाकर लाखों का चूना लगा रहे हैं।

प्रदेश में आए दिन साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस की ओर से भी लोगों को जागरूक करने के लिए बार-बार एडवाईजरी जारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चौपाल में श्याम लाल निवासी गांव झाखड ने बताया कि उसे फोन पर मैसेज आया कि आप की सिम ब्लॉक हो गई है।

शिकायतकत्र्ता ने बताय कि इस दौरान उसकी सीम बंद हो और उसने डूप्लीकेट सिम ले ली। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसके बाद उसे मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से 3,04,322 रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में चले गए हैं।

एसपी संजीव गांधी के बोल 

उधर, एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने शिकायतकत्र्ता की शिकायत के आधार पर 318(4)बीएन एस के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...