सिद्ध बाबा शिब्बो थान मंदिर में कल से होगा मेले का शुभारंभ

--Advertisement--

सीसीटीवी कैमरों से हर श्रद्धालु पर रहेगी नजर, समापन 15 सितंबर को

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली की भरमाड़ पंचायत में स्थित ऐतिहासिक और आस्था का प्रतीक सिद्ध बाबा शिब्बो थान मंदिर में 20 जुलाई से दो माह तक चलने वाले मेले का शुभारंभ होगा। मेले को लेकर मंदिर कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि ठहराव, पेयजल, चिकित्सा और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

मंदिर कमेटी के महंत सतीश वत्स ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के बाबा शिब्बो के दर्शन हेतु आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यहां पर बिच्छू और सांप के डसने का उपचार किया जाता है और श्रद्धालु बाबा जी की कृपा से पूर्ण स्वस्थ होकर लौटते हैं।

बाबा शिब्बो थान की खास बात यह है कि यह मंदिर गुग्गा वीर के परम भक्त बाबा शिब्बो थान को समर्पित है। मान्यता है कि बाबा शिब्बो ने गुग्गा वीर की कठोर तपस्या कर उनसे प्रसन्न होकर तीन महत्वपूर्ण वरदान प्राप्त किए थे। वरदानों में गुग्गा वीर ने बाबा शिब्बो को कहा कि यह स्थान उनके नाम से प्रसिद्ध होगा।

यहां पर सांप के डसे व्यक्ति का तेरे वंशज मंदिर महंत द्वारा चरणामृत की पिलाने से जहर उतर जाएगा। वहीं, तेरे स्थान के भंगारे को लगाने से विदेश में बैठे व्यक्ति का चर्म रोग ठीक हो जाएगा और इस स्थान की मिट्टी कभी समाप्त नहीं होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...