सिद्धाथा नहर के पानी को तरस रही बासा और कुठेह की जमीन,लोगों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

--Advertisement--

Image

पानी न मिलने से बंजर होने की कगार पर 200 कनाल जमीन। 

ज्वाली- अनिल छांगू

उपमंडल जवाली के अधीन लाहडु पंचायत के बासा कुठेड़ नामक स्थान पर किसानों को करीब 200 कमाल जमीन को कोरोड़ों रुपए की लागत से निर्मित सिद्धाया नहर परियोजना से सिंचाई सुविधा नसीब नहीं हो पाई है जिसके चलते लोगों में काफी रोष है।

किसानों अमित गुलेरिया,वकील सिंह, उत्तम सिंह स्वर्ण सिंह, कुंवर सिंह रतन सिंह, महेंद्र सिंह, केवल सिंह, बलजीत मनकोटिया इत्यादि ने कहा कि उनके साथ लगती जमीनों को सिद्धाथा नहर के पानी से सिंचाई सुविधा मिल रही है। जबकि हमारी जमीनों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा मिलने के कारण लाखों रुपए की बेशकीमती जमीनें बंजर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सिद्धाथा नहर का पानी खेतों में नहीं पहुंचाना था तो फिर करोड़ों रुपए खर्च करने का औचित्य ही क्या रह जाता है। किसानों ने कहा कि हम कई बार अपनी समस्या को लेकर सिद्धाथा नहर के एक्सईएन को मिले और उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी जमीनों को पानी पहुंचाकर सिंचित किया जाएगा लेकिन आज तक किसानों को जमीनों को सिंचाई सुविधा नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक से भी इस समस्या को लेकर मिल चुके हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं कि उन्होंने कहा कि अगर उनकी जमीनों को सिंचाई सुविधा नहीं मिली तो विभागीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों ने कहा कि अगर चुनावों से पहले उनकी जमीनों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिली तो चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

क्या कहते हैं एसडीओ अमित सूद

इस बारे में विभागीय एसडीओ अमित सूद से बात हुई ते उन्होंने कहा कि बासा की जमीनों को जल्द ही सिंचाई सुविधा मिलेगी।

पूर्व मंत्री चंद्र कुमार के बोल

पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने जितना विकास करवाया था, भाजपा राज में विकास वहीं रुका हुआ है।

जवाली में हो रहा एक समान विकास -अर्जुन सिंह ठाकुर

विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा राज में जवाली में एक समान व संतुलित विकास हुआ है जिसको कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि विकास करवाया है तथा विकास ही करवाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...