सांसद के नाम पर जनता को गुमराह करना छोड़ें चन्द्र कुमार – संजय गुलेरिया

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

कृषि एवं पशुपालन मंत्री कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर के नाम पर राजनीति करने की बजाए स्वयं खुद बताएं कि जिला कांगड़ा के अकेले मंत्री व ज्वाली का विधायक होने के नाते आपने आपदा प्रभावितों के लिए क्या किया है। यह बात भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने जवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि मंत्री चन्द्र कुमार प्रभावितों के पास जाकर उनको एक-दो बिसवा जमीन देने की बात कर रहे हैं लेकिन स्वयं चन्द्र कुमार बताएं कि उनका अपना मकान कितने बिसवा में बना हुआ है। उन्होंने कहा कि चन्द्र कुमार नाममात्र रिलीफ देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है जबकि सरकार एक-एक लाख रुपए दे रही है जोकि ऊंट के मुंह मे जीरा के समान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के लिए जमीन का प्रावधान करे तथा वहां पर प्रभावितों के लिए कालोनी बनवाकर दें ताकि जनता वहां पर रह सके।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मंडल महामंत्री डॉ राजिन्दर सिंह, पूर्व पार्षद रवि कुमार, जगरूप जरियाल, जगदीप सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...