सांप के काटने से सिद्धपुर-घाड़ मे एक व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ मे एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई! प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह (45) सुपुत्र माली राम वार्ड न० दो का निवासी था! रणजीत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने वताया कि रात को मेरा पति रणजीत सिंह अपने खेतों मे गए हुए थे।

क्योंकि आवारा पशु खेतों को चट कर रहे थे उन्हें खेतों से बाहर निकालने के लिए वो घर से निकले हुए थे लेकिन जव वो घर वापिस पहुंचे तो उन्हें चककर आने लगा तव उसकी पत्नी ने उसके पैरों की ओर देखा तो एक घाव बना हुआ था! तभी उसके परिवार ने उसका घरेलू उपचार शुरू कर दिया!

लेकिन कुछ समय वाद उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई! उसके वाद मंदिर ले गये परंतु मंदिर के पुजारी ने उसकी गभीर हालात को देखने हुए उसे हस्पताल लेने की सलाह दी! तभी उसके परिजन उसे नूरपुर हस्पताल को ले गए लेकिन हस्पताल पहुंचने से पहले ही बौड नामक स्थान पर मौत हो गई!

सिद्धपुर-घाड़ के उप -प्रधान महेश चमवियाल ने वताया कि रणजीत सिंह का परिवार एक गरीब परिवार से संबंध रखता है! उपप्रधान महेश चंबियाल ने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कि जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...