शिवालिक सांइस स्कूल खरूणी में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता शुरू

--Advertisement--

Image

प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 450 योगी खिलाडी ले रहे भाग

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

योग फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 19वीं राज्य स्तरीय योग आसन प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को शिवालिक सांइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी में हुआ।

जिसमें जेएस मार्ट नालागढ के एमडी जरनैल सिंह राणा ने मुख्य अतिथि व ड्रग इंस्पैक्टर बद्दी अक्षय ठाकुर ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब बद्दी कामिनी शर्मा ने की।

योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा व राष्ट्रीय कोच रमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के करीब 450 खिलाडियों योगी खिलाडी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत शिवालिक सांइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना से की और इसके बाद उन्होंने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर इंटरनेशनल चैम्पियन तमन्ना शर्मा व विश्व चैम्पियन निधि डोगरा ने कई प्रकार के अद्भुत आसनों का प्रदर्शन किया, जिसकी लोगों ने खूब प्रशंसा की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर शिवालिक सांइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी की प्रधानाचार्या समैंथा सैनी, नवजोत सैनी, उपप्रधानाचार्या अपराजिता सिंह, बिक्रम चंद, विकास, चंदन पुजारी, अंजना, मंजू रोहिला, हरनीश, पूनम, जितेंद्र कुमार व नरेश कुमार आदि सैंकडों लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...