सलूणी क्षेत्र मे अंद्राल गांव निवासी दिनेश कुमार से साइबर क्राइम की हुई ठगी 

--Advertisement--

चम्बा सलूणी गम्भीर अपराधिक मामला बताकर ठगे 61000 रुपए 

चम्बा – भूषण गुरूंग 

शुक्रवार को थाना किहार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेरी के अंद्राल गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई कि उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि उसके नरेश गोयल के साथ संपर्क हैं और नरेश गोयल तिहाड जेल में बंद है ।

उन्होने यह भी कहा कि दिनेश कुमार पर अपराधिक मामला दर्ज है। वो ठग पूरी रात भर बार बार वीडियो काॅल करके उसे झांसे में लाते रहे। इसलिए यदि उसने उनके खाते में रुपए नहीं डाले तो दिनेश पर कड़ी कार्रवाई हो जाएगी।

साइबर ठगों ने तरह तरह के नकली दस्तावेज भेज कर दिनेश कुमार को ऐसे चुंगल में फंसाया की वो उन्हे पैसे देने पर मजबूर हो गया। इस तरह उन्होने दिनेश को अपने झांसे में फंसाकर 61000 रुपए अपने खाते में डलवा लिए। बाद में जब दिनेश को साइबर ठगी का पता चला तब तक उसके 61000 रुपए ठगों ने ऐंठ लिए थे।

डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा के बोल 

इस संबंध में डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि साइबर ठगी का मामला होने के चलते इस मामले को साइबर क्राइम ब्रांच को भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...