सराहां के सूरज पंडित बने सेना में लेफ्टिनेंट, पासिंग आउट परेड में बढ़ाया हिमाचल का मान

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के पच्छाद (सराहां) के लाल सूरज पंडित ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का रुतबा हासिल कर समूचे राज्य को गौरवान्वित किया है।

शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में शानदार समारोह में 258 पुरुष और 39 महिला कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल हुए।

इस परेड की समीक्षा सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने की। इसका हिस्सा लेफ्टिनेंट सूरज पंडित भी बने।

अंजना शर्मा और अरुण कुमार के पुत्र सूरज को मराठा रेजिमेंट में तैनाती मिली हैं। सूरज ने सेना में शामिल होकर न केवल परिवार बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

सूरज की शुरुआत शिक्षा डीएवी स्कूल सराहां में हुई। जबकि उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी बीएससी की पढाई पूरी की। सूरज बचपन से पढाई में अव्वल रहे है।

सूरज के पिता अरुण कुमार कांगर धरियार स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात है। बेटे की सफलता ने उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। वहीं माता अंजना शर्मा गृहणी है।

बता दें कि पच्छाद उपमंडल पहले भी देश को कई रणबांकुरे दे चुका है, इलाका अपने वीर सपूतों के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के रणबांकुरे देश की सेवा और बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

सूरज पंडित की इस उपलब्धि से न केवल सिरमौर बल्कि हिमाचल प्रदेश भी गर्व महसूस कर रहा है। समारोह में विदेशी मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया, जिससे OTA की अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका भी उजागर होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...