सराज घाटी में आपदाः पूर्व CM जयराम ठाकुर का पुश्तैनी घर भी खतरे में, शौचालय और गोशाला टूटी, भाई के नए मकान में आईं दरारें

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

सराज में आई भीषण आपदा में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुश्तैनी घर भी जद में आ गया है। पुश्तैनी घर के साथ लगता शौचालय और गौशाला क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गौशाला को खाली करवा दिया गया है।

जयराम ठाकुर का यह पुश्तैनी घर तांदी गांव में ही है। वर्षों तक जयराम ठाकुर इसी घर में रहते थे। बाद में उन्होंने यहां से थोड़ी दूरी पर अपना नया घर बना लिया। इस पुश्तैनी घर में जयराम ठाकुर के दूसरे नंबर के भाई बीरी सिंह अपने परिवार सहित रहते हैं, जबकि इसके साथ ही नीचे की तरफ को बड़े भाई अनंत राम ने नया घर बनाया है, वो भी खतरे की जद में आ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती 30 जून और 1 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण जयराम ठाकुर के इस पुश्तैनी घर के पास वाली सड़क धंस गई। इस कारण इस पुश्तैनी घर और साथ लगते घर पर दरारें आ गई हैं। जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर तिरपाल आदि बिछाकर लैंडस्लाइड के खतरे को टालने का प्रयास किया जा रहा है।

आपदा के इतने दिनों के बाद आज जयराम ठाकुर ने अपने इस पुश्तैनी घर का निरीक्षण किया और परिजनों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जयराम ठाकुर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने निकल गए। बताया जा रहा है कि यह दोनों भाई अभी यहीं पर ही रह रहे हैं लेकिन जब ज्यादा बारिश हो जाए तो फिर रहने के लिए जयराम ठाकुर के नए घर पर चले जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...