सरकार ने 5 सितंबर तक बढ़ाई पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख

--Advertisement--

Image

मंडी, 1 सितंबर – अंशुल दीक्षित

अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी मंडी अश्विनी कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि आगामी 5 सितंबर तक बढ़ा दी है। बता दें, ई-केवाईसी लाभार्थियों की पहचान को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सत्यापित करने की प्रक्रिया है।

अश्विनी कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली है। इसके लिए लाभार्थी का ई-केवाईसी और बैंक अकाउंट का आधार के साथ लिंक होना अनिवार्य है।

लाभार्थी ई-केवाईसी की प्रक्रिया अपने मोबाइल के माध्यम से पी.एम.किसान पोर्टल या ऐप पर जा कर बिना किसी शुल्क के पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा इसे नजदीकी लोकमित्र केंद्र में भी कराया जा सकता है, जिसके लिए 15 रुपए फीस निर्धारित की गई है।

अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी ने कहाकि जिन लाभार्थियों के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अभी तक  बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं, वे समय रहते अपना बैंक खाते लिंक व पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी तय समय में सुनिश्चित बनाएं।

ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्तंे सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित हो सकें। अश्विनी कुमार ने मंडी जिलावासियों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए तय समय में ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को सालाना 6-6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ये सहायता राशि 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डाली जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...