सरकार खुद आपदा में भी उध्घाटन कर राजनीतिक अवसर बना रही है जिसकी हर स्तर पर होनी चाहिए कड़ी आलोचना : कुलदीप सिंह चम्बयाल

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कुलदीप सिंह चम्बयाल पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति एवं प्रत्याशी जिला परिषद ग्रयोह वार्ड, धर्मपूर ने कहा कि सरकार के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मन्त्री ही आपदा में उध्घाटन कर राजनीतिक अवसर बना रहे हैं।

इसकी हर स्तर पर आलोचना होनी ही चाहिए क्योंकि सरकार के प्रथम व्यक्ति के ऊपर सबकी नजर रहती है कि वो क्या फैसला लेंगे क्या अनुपालना करेंगे लेकिन हिमाचल प्रदेश में देखा गया। इस दौर में अगर सरकार के फैसलों की सबसे पहले अगर धज्जियां किसी ने उडाई तो वो खुद सरकार के फ्रन्ट लाईनर ही रहे जिस तरह पिछले कल मुख्यमंत्री जी के उध्घाटन के समय दिखा।

कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि अपने बनाये नियमों कानूनों को सरकार इस तरह तोड़ रही जिस से जनता में रोष बढ़ रहा है क्योंकि बहुत से लोग आपदा के इस दौर में बरोजगार हुए हैं, शिक्षा से उनके बच्चे बंचित हुए हैं और सरकार खुद राजनीति कर रही है और विपक्ष पर झूठे आरोप लगा रही है कि इस दौर में विपक्ष राजनीति कर रहा है।

पहले लाकडाउन से अभी तक के लाकडाउन को देख लें सरकार के फ्रन्ट लाईनर ही नियम तोड़ने में फ्रन्ट में हैं इसलिए पहले खुद के तौर तरीकों को सुधारे सरकार फिर जनता पर बंदिशें लगायें कल्याणकारी और जनहित में सरकारें ऐसी नहीं होनी चाहिये जो खुद नियम तोड़े और जनता को डरा धमका के नियम में रखे जैसे कि चालान काटने, फ.ई.आर, दर्ज कर के।

कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि उध्घाटन में फिजूल खर्ची व नियम कानूनों का उल्लंघन से बेहतर होता सरकार के फ्रन्ट लाईनर नियम काईदा कानून को मान कर उदाहराणात्मक मिशाल पेश करते लेकिन ऐसा न करने के परिणाम आगामी दौर में सरकार को भूगतने पड़ेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...