सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की पिटाई का वीडियो वायरल, जूनियरों की पिटाई करने के आरोप

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन के एक सरकारी स्कूल में अध्यापक की ओर से विद्यार्थियों की दबंगों की तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में स्कूल के अध्यापक बड़ी कक्षा के कुछ विद्यार्थियों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

विद्यार्थियों पर आरोप है कि उन्होंने छोटी कक्षा के विद्यर्थियों को पीटा था, जिसकी शिकायत भी स्कूल प्रबंधकों को दी गई। इस मामले में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया गया। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने माफी मांगी। इसके बाद अंतिम चेतावनी पर विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य के बोल

स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया कि कुछ बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को धमकाया, उनके कमीज की जेबें फाड़ी थीं। मामला सामने आने के बाद विद्यार्थियों पर कार्रवाई की गई। उनमें कई ऐसे हैं जिन्हें पहले कई बार चेतावनी पर छोड़ा गया था। यह लगातार स्कूल में अनुशासनहीनता करते रहते हैं।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश नेगी के बोल

उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश नेगी ने कहा कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...