सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल का फर्जीवाड़ा, ठेकेदार व पेंटर संग मिलकर हजारों का गोलमाल

--Advertisement--

सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल का फर्जीवाड़ा, ठेकेदार व पेंटर संग मिलकर हजारों का गोलमाल

सोलन – रजनीश ठाकुर

अर्की में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा के तत्कालीन प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा पर फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगा है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ओम प्रकाश ने पद का दुरुपयोग करते हुए ठेकेदार देवेंद्र कुमार और पेंटर विजय कुमार के साथ मिलकर पानी की टंकी के निर्माण के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोप है कि इन लोगों ने ₹93,840/- की फर्जी रसीदें बनाकर गड़बड़ी को अंजाम दिया।

विजिलेंस की एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...